खबर आज तक

Uncategorized

हिमाचल के 715 किसानों के बैंक खाते में पहुंचे 5.56 करोड़ रुपये

पांवटा थाना पुलिस
featured

हिमाचल के 715 किसानों

सूबे के 715 किसानों के बैंक खातों में सरकार ने 5.56 करोड़ की राशि जारी कर दी है। अब तक प्रदेश की 10 मंडियों में 2693 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा सिरमौर की पांवटा साहिब और जिला कांगड़ा की रियाली मंडियों में गेहूं की खरीद हो रही है। पांवटा साहिब में 252 किसानों ने 944 मीट्रिक टन, जबकि रियाली मंडी में 235 किसानों ने 994 मीट्रिक टन गेहूं सरकार को बेची। सिरमौर के धौलाकुआं में 195 किसान 508 मीट्रिक टन गेहूं मंडी में बेच चुके हैं।

अन्य मंडियों में गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। प्रदेश में अब तक 1337 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें 1078 किसानों के टोकन जेनरेट हो चुके हैं। 738 किसान मंडियों में उपज बेच चुके हैं। इनमें 715 किसानों की पेमेंट का भुगतान उनके खातों में हो चुका है। 23 किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान होगा। सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के एरिया मैनेजर हुसन सिंह ने बताया कि सिरमौर और कांगड़ा की दो मंडियों में सबसे ज्यादा किसान उपज लेकर पहुंच रहे हैं। दूसरी मंडियों में भी रफ्तार बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से मंडियों में गेहूं खरीद शुरू की गई थी। खराब मौसम के कारण शुरुआती दौर में कम किसान मंडी पहुंचे थे। किसानों को 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top