खबर आज तक

Uncategorized

पिछले साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गर्मियों में शिमला आ रही

पिछले साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गर्मियों में शिमला आ रही हैं। राष्ट्रपति भवन से आए टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक वह 30 अप्रैल से पांच मई, 2024 तक शिमला में रखेंगे। इस शेड्यूल में हालांकि अभी बदलाव भी हो सकता है। इस दौरान राष्ट्रपति छराबड़ा स्थित अपने सरकारी निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी और शिमला के प्रबुद्ध लोगों से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति निवास से मिले संदेश के बाद राज्य सरकार राष्ट्रपति दौरे की तैयारी में जुट गई है।

आचार संहिता के कारण इस दौरे के दौरान ज्यादा कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग को जरूरी तैयारियां करने के लिए कह दिया गया है। पिछले साल भी राष्ट्रपति चार दिन के आधिकारिक दौरे पर शिमला आई थीं। तब यह दौरा 18 से 21 अप्रैल तक था। द्रौपदी मुर्मू का यह पहला शिमला दौरा था। पहली बार शिमला आने पर राजभवन में उनके लिए सिविक रिसेप्शन भी आयोजित की गई थी। राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में 20 अप्रैल को एट होम का आयोजन हुआ था और 21 अप्रैल को राष्ट्रपति दिल्ली लौट गईथी!एट होम का आयोजन इस बार भी किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top