खबर आज तक

Himachal

गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले के बेटे ने ठोक दिया IPL का सबसे तेज़ 50 

Featured

गोलगप्पे की रेहड़ी 

गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले के बेटे ने ठोक दिया IPL का सबसे तेज़ पचास। बात 20 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की हो रही है जो बेसीकॉली उत्तरप्रदेश से है पर रहते मुंबई में हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हैं और 12 मैचों में 576 रन ठोक चुके हैं। ऑरेंज कैप से एक रन पीछे हैं।

उनका परिवार कई साल पहले उत्तरप्रदेश से मुंबई शिफ्ट हुआ था और उनके पिता जी मुंबई में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। लेकिन पिता ने यशस्वी को खेलने से कभी नहीं रोका।आज उन्हें फख्र होगा कि उनके बेटे ने आईपीएल हिस्ट्री का सबसे तेज़ पचासा सिर्फ 13 गेंद में जड़ दिया।टी 20 में सबसे तेज़ पचास रन 12 गेंद में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये थे जिसमें एक ओवर में छे छक्के जड़े थे। यशस्वी की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लगता है यह बल्लेबाज इसी साल टीम इंडिया में पर्दापण करेगा और लंबा खेलेगा। इस बल्लेबाज की तारीफ तेंदुलकर से लेकर गांगुली ओर विराट कोहली तक कर चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top