खबर आज तक

dharamshala

सीएम ने मेरे पीछे लगाई सीआईडी, हिम्मत है तो खुद जनता के बीच रखें अपना पक्ष : सुधीर शर्मा

योल में कार्यक्रम के बीच वीडियो बनाते स्थानीय लोगों ने पकड़ा, इन हथकंडों से कुछ नहीं होने वाला

अब तक कैंडीडेट तय नहीं कर पाई कांग्रेस, अब सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चुनाव को प्रभावित कर रही कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं को धर्मशाला के विकास पर किसी भी मंच पर बहस करने की दी चुनौती

धर्मशाला। सुधीर शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इशारे पर सीआईडी की टीम उनके पीछे लगाई गई है। योल व अन्य जगहों पर हुए कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ा है। बुधवार को धर्मशाला में जारी बयान में धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी व दिग्गज नेता सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार व कांग्रेस पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि पिछले कल भी 800 मारुति कार में दो लोग मेरे आवास के निकट रैकी कर रहे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पकड़ा है।

सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि मैं हर दिन धर्मशाला की जनता के बीच जा रहा हूं। लोगों से मिल रहा हूं। जनता मेरे द्वारा धर्मशाला के हित में लिए फैसलों को सही बता रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू में हिम्मत है, तो वह जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखें। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार देखकर कोई भी नेता चुनाव लडऩे आगे नहीं आ रहा है। कांग्रेस के तथाकथित बड़े रैंक वाले नेता चुनाव से भाग रहे हैं। कांग्रेस अभी तक अपने कैंडीडेट तय नहीं कर पाई है। अब हार की बौखलाहट में प्रदेश सरकार व कांग्रेस ने उनके पीछे सीआईडी लगाई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह किसी से डरते नहीं हैं। उन्हें धर्मशाला समेत पूरे प्रदेश की जनता प्यार करती है। यही कारण है कि वह हर दिन धर्मशाला के प्रत्येक 91 बूथों के वोटर्ज के टच में हैं। लोग लगातार उन्हें अगले टेन्योर के लिए अपनी मांगें बता रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के पास न तो कोई नेता है और न ही जनता के बीच जाने का विजन है। प्रदेश की लाखों महिलाएं 1500 रुपए न मिल पाने से कांग्रेस से खफा हैं। इस योजना के दूसरी बार फार्म भरवाकर महिलाओं को छला गया है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन व अन्य लाभों से वंचित रखा गया है। सीएम की गारंटियों की जनता में पोल खुल गई है। सुधीर शर्मा ने कहा कि उनका काम जनता के सामने है। वह नगर निगम व स्मार्ट सिटी में करवाए काम के सहारे जनता के बीच हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि वह धर्मशाला की 27 पंचायतों में खुद द्वारा किए काम के दम पर समर्थन जुटा रहे हैं। सडक़ , बिजली, पानी, खेती, बागबानी पर तेजी से काम किया जाएगा। खड्डों का तटीकरण तेजी से किया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी है कि वे धर्मशाला के मसले पर किसी भी मंच पर बहस कर लें। साथ ही हिम्मत है, तो जनता के बीच जाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top