खबर आज तक

Himachal

देश के साथ प्रदेश में भी बनेगी भाजपा की सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का दावा, हिमाचल की बेटी का अपमान करने वालों को जवाब देगी जनता

मंडी की बेटी के लिए कांग्रेस नेताओं ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर देवभूमि को अपमानित किया है। इस जवाब उन्हें लोकसभा चुनावों में मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को करसोग में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अल्पमत में चल रही प्रदेश सरकार जनता की नजरों से गिर चुकी है। आने वाले दिनों में जहां केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार गठित होगी, वहीं हिमाचल में भी भाजपा की सरकार सत्ता संभालेगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आई, लेकिन अब सारी सच्चाई जनता के सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों तथा विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अपनी प्रचंड जीत दर्ज करेंगे।

भाजपा प्रदेश में भी सत्ता में लौटेगी और जनता के सभी विकास कार्य तेज गति से होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ा प्रहार बोलते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लगभग 15 महीने के दौरान ही बेतहाशा कर्ज लेकर हिमाचल को ऋण के बोझ तले दबाकर रख दिया है, जबकि विकास कार्य पूरी तरह तप पड़े हुए हैं।

कंगना की जनसभा में भीड़ देख कांग्रेस नेता भी हैरान

जयराम ने कहा कि मंडी लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत हैं, जिनका अपमान कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया है, जो बड़े दुख की बात है। पदम श्री अवार्ड जैसी अनेक उपलब्धियां उनके नाम होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने उनके प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो नारी का अपमान है। इसका जवाब भी चुनावों में मिलने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना की जनसभा में जिस प्रकार भारी भीड़ उमड़ रही है, उसको देखकर वर्तमान सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लडऩे से मना कर दिया। यही वो हालात हैं, जो भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड जीत दिलवाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top