खबर आज तक

India

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: दुल्हन के रूप में बला की खूबसूरत लगीं अथिया शेट्टी, सामने आई शादी की पहली फोटो

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इन लव बर्ड्स की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले में हुई, जिसमें फिल्मी जगत और क्रिकेट की दुनिया के चुनिंदा सितारों को बुलाया गया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का शादी धूमधाम से की गई और इसी के साथ फैंस का उनकी शादी की पहली तस्वीर देखने का इंतजार भी खत्म हुआ। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है।

अथिया शेट्टी अपनी शादी में किसी फिल्म की हीरोइन से कम नहीं लग रहीं। वहीं, के एल राहुल भी दूल्हे की शेरवानी में काफी हैंडसम नजर आए। के एल राहुल दोपहर करीब 2:30 बजे बारात लेकर आए और करीब चार बजे अथिया के साथ फेरे लिए। शादी के बाद सुनील शेट्टी बेटे अहान के साथ बाहर आए। उन्होंने ट्रेडिशनल साउथ कुर्ता ड्रेस और लुंगी पहनी थी। वहीं, अहान व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top