खबर आज तक

Himachal

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के साथ तूफान की आशंका राज्य में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यलो अलर्ट

 

राज्य में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, यलो अलर्ट

प्रदेश भर में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो सकता है। इसका असर लाहुल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और मंडी में ज्यादा देखने को मिलेगा। इन पांच जिलों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट बताया है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछेक जगहों पर ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप पडऩे से क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। गुरुवार को पावंटा साहिब और बिलासपुर में 35 डिग्री, जबकि ऊना में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा मंडी और हमीरपुर में 31-31, सोलन में 30, धर्मशाला में 27.3 डिग्री और शिमला में 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top