खबर आज तक

dharamshala

चैतडू, घणा, पदर में कांग्रेस ने बनाया चुनाव जीतने का प्लान ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन चौधरी, देविंदर जग्गी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन चुकी धर्मशाला में चुनावी सरगर्मियों का पारा भी चढऩे लगा है। चुनावों में जीत हासिल करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी के चलते वीरवार को ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह, प्रदेश महासचिव देविंदर जग्गी और कांग्रेस जिला महासचिव सुरेश पप्पी ने लगातार तीन जगह बैठकों का आयोजन किया । यह बैठकें धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की निचली बैल्ट के चैतडृू,घणा और पदर में की गईं। इस मौके पर कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और चुनावों को लेकर आगामी रणनीति पर मंथन किया ।

चौधरी हरभजन सिंह ने बताया कि गांव में की जा रही नुक्कड बैठकों में लोगों का काफी रूझान मिल रहा है, खासकर पुराने कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 17 वार्डों में वर्कर्ज ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसी तरह ब्लॉक की 29 पंचायतों में भी कांगे्रस की टीमें प्रदेश सरकार के 14 माह के काम को गिनाएंगी। इसमें ओल्ड पेंशन, राजीव गांधी स्टार्ट अप व इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के बारे में जनता को बताया जाएगा।

चौधरी हरभजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल में दस गारंटियां पूरी करने की बात कही है, लेकिन पहले ही साल चार गारंटियों को पूरा किया है। यह अपने आप में रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा के समय केंद्र सरकार ने मदद नहीं की, उसके बावजूद कांग्रेस ने आपदा प्रबंधन किया। साथ ही सुख आश्रय जैसी योजना में प्रदेश के कई बच्चों को चिल्ड्रन आफ स्टेट का दर्जा दिया। सरकार इन बच्चों का खर्च उठा रही है। प्रदेश सरकार के कर्मियों के लिए अच्छा काम किया है। अब इन चुनावों के बाद जैसे ही कोड आफ कंडक्ट हटेगा, तो प्रदेश में विभिन्न विभागों में हजारों नौकरियां निकलेंगी। हिमाचल में होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस जीतेगी। लोकसभा की चारों सीटें भी जनता कांग्रेस की झोली में डालेगी। प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान गई है। ऐसे में इन चुनावों में देश-प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देविंदर जग्गी ने कहा कि धर्मशाला के जनादेश का अपमान करने वालों को जनता इस बार ऐसा सबक सिखाएगी कि कोई भी दोबारा जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने के बारे में नहीं सोचेगा। जनादेश का अपमान कर दोबारा चुनाव थोंपने वालों को इस बार जनता जरूर सबक सिखाएगी।

कांग्रेस के कार्यकर्ता और सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभा रहे हैं। आज भी तीन पंचायतों में बैठकें की गई है, जिसमें कांगे्रस को लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी, उसकी जीत के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता जी-जान से मेहनत करेगा।

चौधरी हरभजन सिंह, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top