खबर आज तक

India

CWC अध्यक्ष से मिले डिप्टी CM मुकेश, फिन्ना सिंह परियोजना के लिए धनराशि देने का आग्रह

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अध्यक्ष कुशविंद वोहरा से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने राज्य की सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के नूरपुर स्थित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना वर्ष 2011 में 204 करोड़ रुपए की प्रारंभिक राशि से शुरू की गई थी जो कि अब बढ़कर 646 करोड़ रुपए की हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए राज्य ने अपने संसाधनों से अब तक 283 करोड़ रुपए व्यय किए हैं। उन्होंने केंद्र से अतिरिक्त 350 करोड़ रुपए शीघ्र जारी करने का आग्रह किया ताकि परियोजना का कार्य प्राथमिक आधार पर पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार की भी प्राथमिकता सूची में है।

उन्होंने बताया कि शाह नहर परियोजना के तहत आने वाली 5000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने इस भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त संसाधन प्रदान करने का आग्रह किया। मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के बीट क्षेत्र में 75 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना, चरण-दो को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के चरण-एक का कार्य राज्य ने अपने संसाधनों से पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि नादौन सिंचाई योजना का शेष कार्य भी आगामी दो-तीन माह की समयावधि पर पूर्ण कर लिया जाएगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top