खबर आज तक

Himachal

प्रदेश को मिला ईमानदार और विकास करवाने वाला मुख्यमंत्री-हंस राज ठाकुर, कांग्रेस नेता बोले- भाजपा को ले डूबी जनविरोधी नीतियां।

रैत:  भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के कारण हार का मुंह देखना पड़ा भाजपा के कार्यकाल मे बिना बजट के कई संस्थान राजनीतिक फ़ायदे के लिये खोले गए मगर प्रदेश की प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे मे नही आई क्योंकि जबसे पिछले भाजपा के कार्यकाल मे हमेशा ही बिकास के नाम पर प्रदेश की जनता को ठगा गया यही कारण रहा कि प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ा यह बात शाहपुर से कांग्रेस के बरिष्ठ नेता हंस राज ठाकुर ने घरोह मे प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के समय मे एक बो मुख्यमंत्री थे जो कोई भी फैसला सुबह लेते थे तो शाम को उसे बदलना पड़ता था।

मगर कांग्रेस की सरकार मे ऐसा नही है जब से प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू के नेतृत्व मे जनहित के फैसले लिए जा रहे है। हंस राज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 10 गारन्टी का वादा किया था जिसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे पूरा करने के लिए अमलीजामा पहनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार और दूरगामी सोच के व्यक्ति है और उनके नेतृत्व मे प्रदेश का चहुमुखी बिकास होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top