खबर आज तक

Latest News

बिहार में प्रेमिका ने पति के साथ मिल प्रेमी को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका

हत्‍या की एक दिल दहला देने वाली घटना बिहार से सामने आई है। बिहार के नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के नांनद गांव का रहने वाला विकास चौधरी बुधवार की देर शाम अचानक लापता हो गया। अगले दिन उसके कटे हुए हाथ और पैर निकटवर्ती दीपनगर के मेघी गांव के पास से मिले। इसके बाद खोजबीन के दौरान धड़ दीपनगर के ही सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से तो बोरे में बंद सिर पटना में पुनपुन नदी से बरामद किए गए।

हाल ही में बिहार से ही एक ओर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मोहम्मद शारिक नाम के शख्स ने 18 साल की लड़की की घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शादीशुदा था इसके बावजूद वह लड़की पर अफेयर का दबाव बना रहा था। पुलिस ने बताया कि पहले तो शारिक चुपके से लड़की के घर में घुसा, फिर पीछे से मृतक लड़की के पास आया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शारिक लड़की पर अफेयर का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने इसको किसी भी तरह का ताल्लुक रखने से मना कर दिया था।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top