खबर आज तक

Himachal

भाजपा ने ईवीएम में चुनाव चिन्ह का स्थान बदलने पर चुनाव आयोग से की शिकायत 

हिमाचल में कई कॉलेज बंद
Featured

भाजपा ने ईवीएम 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में नगर निगम चुनाव (Shimla MC Elections 2023) में मंगलवार सुबह से वोटिंग जारी है। दोपहर दो बजे तक खबर लिखने जानी तक बिना किसी अप्रिय घटना के वोटिंग जारी है। हालांकि, बारिश और ठंड (Rain And Cold in Shimla) की वजह से लोगों को परेशानी हुई है और लोग सुबह-सुबह घरों से नहीं निकले। शुरुआती दो घंटे में महज 13 फीसदी लोगों ने ही वोट डाला था। हालांकि, अगले दो घंटे में लोग घर से निकले और 12 बजे तक 29 फीसदी मतदान हुआ और अब दो बजे तक 43 फीसदी लोगों ने वोट डाला है।

गौरतलब है शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है। वहीं, माकपा ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं।

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने ईवीएम में चुनाव चिन्ह का स्थान बदलने पर चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने चुनाव आयुक्त को दी शिकायत में कहा कि कंगनाधर और छोटा शिमला वार्ड के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह का स्थान बदला गया है।

जयराम ठाकुर ने लगाया बड़ा आरोप

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव को कांग्रेस प्रभावित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी वोट भी कांग्रेस ने बनाए हैं और वहीं कुछ इलाकों में शराब की दुकानें भी रात को खुली रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उन्होंने खुद चुनाव आयोग के अधिकारियों से बात की है। चुनाव आयोग की वर्किंग को कांग्रेस सरकार ने प्रभावित किया है। शिमला में 34 वार्ड हैं और चुनाव में 102 प्रत्याशी मैदान में हैं. फिलहाल, शहर की सरकार के चुनाव के लिए 93,920 मतदाता वोट डाल रहे हैं। करीब 1000 कर्मचारी मतदान प्रक्रिया करवा रहे हैं। शिमला नगर निगम चुनाव के लिए 4 मई को नतीजे घोषित होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top