खबर आज तक

Latest News

Sidhu Moose Wala Murder: गोल्डी बराड़ को भारत लाने की तैयारी, सीएम भगवंत मान बोले- अमेरिका से किया संपर्क

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ पकड़ा गया है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में बराड़ के कनाडा से भागने की खबरे आईं थी और अब उसे दबोच लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गोल्डी को बीती 20 नवंबर को डिटेन किया गया। अभी तक इसके बारे में कैलिफोर्निया पुलिस ने औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

गोल्डी बरार को जल्द भारत लाया जाएगाः भगवंत मान

बराड़ की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है और हम भी अमेरिका से संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। सीएम ने कहा कि इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा।

भारत लाने के लिए साधा जा रहा संपर्क

भारतीय खुफिया एजेंसियों तक गोल्डी की गिरफ्तारी की जानकारी पहुंच गई है। जिसके बाद वह अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क साध रही हैं। गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले ही 2 पुराने केसों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से राजनीतिक शरण के लिए कैलिफोर्निया भागा था। मूसेवाला के कत्ल के वक्त गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। सिंगर के कत्ल के बाद गोल्डी भारतीय खुफिया एजेंसियों और मूसेवाला के फैंस के निशाने पर था।

गैंगस्टर लखबीर की मुखबिरी के बाद किया डिटेन

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरीके की मुखबिरी पर गोल्डी बराड़ को डिटेन किया गया। इससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि गैंगस्टरों में भी फूट पड़ चुकी है। जिसकी वजह से वह खुफिया एजेंसियों को एक-दूसरे के खिलाफ इनपुट दे रहे हैं।

मूसेवाला मर्डर में लॉरेंस के भाई भी गिरफ्तार

इससे पहले मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाले गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल और भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है। अनमोल को दुबई में डिटेन किया गया जबकि भांजे को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया। इन दोनों को लॉरेंस ने मूसेवाला के कत्ल से पहले ही विदेश भगा दिया था। दोनों फेक पासपोर्ट पर नकली नामों से विदेश पहुंचे थे। इन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब पुलिस ने इनकी क्रिमिनल हिस्ट्री भी मांग चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top