खबर आज तक

Latest News

स्टाइल के मामले में 49 की उम्र में भी सभी अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर : मलाइका अरोड़ा 

Featured

स्टाइल के मामले

मलाइका अरोड़ा स्टाइल के मामले में 49 की उम्र में भी सभी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। इतनी उम्र में भी फिगर मेंटेन कर के रखी है।

49 की उम्र में भी लोगों को अपनी फिटनेस से कायल करने वाली मलाइका अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने अपना फिगर इस कदर मेंटेन किया हुआ है कि वो आज भी नई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। मलाइका जब भी कैमरे के सामने आती हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार हो जाते हैं।

हाल ही में उनका जलवा लैक्मे फैशन वीक में देखने को मिला। इस इवेंट में अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने जलवा बिखेरा। वो चाहे कैसे भी कपड़े पहन लें, उनका हर लुक बेहद शानदार होता है। एथनिक वियर से लेकर वेस्टर्न तक में मलाइका कमाल लगती हैं।

मलाइका को अच्छे से ये पता है कि एथनिक वियर में भी वो कैसे बोल्ड दिख सकती हैं। यही वजह है कि वो आज के समय की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम आपको एक्ट्रेस के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाएंगे, जिन्हें देखकर आप भी उन पर से नजर नहीं हटा पाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top