खबर आज तक

Latest News

जम्मू :पुलवामा में आतंकियों ने मजदूर पर गोलियां चलाईं, अस्पताल में भर्ती

कश्मीर घाटी के पुलवामा में आतंकियों ने एक मजदूर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से मजदूर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर की पहचान मुनीरुल इस्लाम के रूप में हुई है। मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। इससे पूर्व टारगेट किलिंग के लिए जा रहे एक आतंकी मददगार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। जांच में उसके पास से एक पिस्टल और गोलियां मिली हैं।

पकड़े गए मददगार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मददगार की शिनाख्त जिले के हुतमारा इलाके चक हसन आबाद गांव निवासी फैजल अहमद वागे के रूप में हुई है। उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और छह गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने हुतमारा क्रॉसिंग के पास नाका लगाया था। जांच की जा रही थी तभी एक संदिग्ध चक हसन आबाद से नाके की ओर आते दिखा।

नाका पार्टी को देखते ही वह विपरीत दिशा में भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। वह पिस्टल से फायर करने वाला था, लेकिन उसे मौका नहीं दिया गया। मट्टन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उससे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि आखिर वह किसे निशाना बनाने जा रहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top