खबर आज तक

Himachal

नई दिल्ली में आज और कल हो सकता है कांग्रेस के टिकटों पर मंथन

नई दिल्ली में आज और कल हो सकता है कांग्रेस के टिकटों पर मंथन

नई दिल्ली में कांग्रेस के टिकटों पर सोमवार और मंगलवार को मंथन हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचेंगे और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से प्रत्याशियों पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक है। हालांकि, यह राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर केंद्रित है। सीएम सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस दौरान नई दिल्ली में ही उपस्थित रहेंगे और प्रत्याशियों पर केंद्रीय नेतृत्व से बैठक कर सकते हैं। प्रतिभा सिंह भी सोमवार को नई दिल्ली रवाना होंगी।

सीएम अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र में है। प्रदेश की राजनीति पर उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से चर्चा की है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशियों को लेकर सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने भी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। कांग्रेस के जिन 36 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, उनका भी पैनल हाईकमान को सौंप दिया है। नई दिल्ली में मंगलवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। इसमें कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। भाजपा ने हमीरपुर और शिमला संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांगड़ा और मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने हैं। कांग्रेस पार्टी के चारों संसदीय सीट से अभी प्रत्याशी तय होने हैं। इस सप्ताह घोषणा हो सकती है।

भाजपा को जनता देगी जवाब : प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी है। जल्द हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा करने जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। भाजपा नेता जिस तरीके से हथकंडे अपना रही है उसमें वे सफल होने वाले नहीं हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top