खबर आज तक

Himachal

Himachal Snowfall Places: दिसंबर में इन 6 जगह उठाएं बर्फबारी का लुत्‍फ, बर्फ से बने घर में भी रहने का मौका

रोहतांग में हुई बर्फभारी

दिसबंर महीने में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। पर्यटन नगरी मनाली में रोहतांग के अलावा बहुत से पर्यटन स्थल हैं जहां आप वाहन द्वारा पहुंच सकते हैं और बर्फ के दीदार कर सकते हैं। दिसबंर से मार्च के बीच पर्यटन नगरी मनाली में ही बर्फ के फाहे गिरते हैं। पर्यटक यहां बिना संकोच के घूमने आ सकते हैं। बर्फ़बारी से अब सड़कें बन्द होने का भी कोई डर नहीं है। बीआरओ और नेशनल हाईवे के पास आधुनिक मशीनें हैं और लोक निर्माण विभाग ने भी बर्फ़बारी में सड़कों को बहाल करने की विशेष तैयारी की हुई है।

अटल टनल का नार्थ पोर्टल

दिसंबर महीने में मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग बहुत ही आनंदित करेगी। इस पर्यटन स्थल में दो से चार फीट तक बर्फ गिरती है। खराब मौसम में सड़क बंद हो सकती है लेकिन अधिकतर समय बीआरओ सड़क को बहाल ही रखता है। यह पर्यटन स्थल मनाली से 40 किमी दूर है। आप मनाली से अपने वाहन में यहां पहुंच सकते हैं। मनाली से टैक्सी सर्विस की भी सुविधा है।

मनाली से 35 किलोमीटर दूर सिस्सू

अटल टनल बनने के बाद लाहुल का पर्यटन स्थल सिस्सू पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। दिसबंर महीने में यहां तीन से चार फीट बर्फ पड़ती है। भारी बर्फबारी के समय यह पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बन्द रहता है। लेकिन बीआरओ मौसम साफ होते ही सड़क बहाल कर लेता है। यह पर्यटन स्थल मनाली से 35 किमी दूर है।

यहां भी पर्यटक अपने वाहन में पहुंच सकते हैं और टैक्सी सेवा का भी लाभ ले सकते हैं।

धुंधी व टनल का साउथ पोर्टल

अटल टनल के साउथ पोर्टल व धुंधी में पर्यटक दिसबंर में आसानी से बर्फ के दीदार कर सकते हैं। यह पर्यटन स्थल मनाली से 27 किमी दूर है। दिसबंर महीने में यहां आने वाले पर्यटक बर्फ की साहसिक खेलों का आनंद के सकते हैं। यहां आप अपने वाहन में आसानी से पहुंच सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top