खबर आज तक

Himachal

31मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाएगी सरकार

Featured

31मार्च 2026 

ग्रीन हिमाचल को लेकर सीएम सुक्खू ने बड़ी घोषणाएं की। सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्त मंत्री के रूप में ठीक 11बजे बजट पेश किया। सुक्खू ने कहा जब सत्ता संभाली तो प्रदेश की नाजुक वित्तीय स्थिति विरासत में मिली। पिछली सरकार के कारण आज प्रत्येक हिमाचली 92833 रुपए के कर्ज के नीचे है। प्रदेश के विकास में कमी नही आने दी जाएगी। हर ज़िला में 2 पंचायतें ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित होगी। प्रदेश में अलग अलग मार्ग ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाएंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश को 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री बजट से पहले ही इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, हर जिला मुख्यालय में हेलिपैड, शिक्षा विभाग में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल और कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में घोषित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी मंत्रियों को खर्चों में कटौती करने का निर्देश देने के साथ-साथ प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए कहा है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top