खबर आज तक

Himachal

2023 का पहला बजट, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल का बजट करेंगे पेश 

Featured

2023 का पहला बजट

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल के लिए सालभर का बजट पेश करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह पहला बजट है। प्रदेश भर की निगाहें उनके इस पहले बजट पर टिकी हुई हैं।

बीजेपी विधायकों ने सत्र के तीसरे दिन किया था खूब हंगामा

बीते दिन सुबह 11 बजे सुखविंदर सिंह सुक्खू सदन की कार्रवाई के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान बीजेपी विधायक दल ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में ताला और जंजीर लेकर विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सदन के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

टैक्स फ्री बजट की उम्मीद

करीब 75 हजार करोड़ के बोझ तले दबे हिमाचल प्रदेश के लिए यह बजट बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दशक से टैक्स फ्री बजट पेश किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की जनता इस बार भी मुख्यमंत्री से टैक्स के बजट की उम्मीद लगाए हुए हैं। अपने कई संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता को कड़े फैसलों के लिए तैयार रहने के लिए कह चुके हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top