खबर आज तक

Himachal

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

Featured

हिमाचल प्रदेश के कुछ 

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 11 अप्रैल प्रदेश के मध्य पर्वतीय कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश के बर्फबारी की संभावना है। मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 12 से 14 अप्रैल तक सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 6.9, कल्पा 2.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 10.5, नाहन 15.0, केलांग माइनस 1.4, पालमपुर 9.5, सोलन 8.5, मनाली 6.5, कांगड़ा 11.2, मंडी 9.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 9.6, चंबा 9.5, डलहौजी 10.3, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 9.8, कुकुमसेरी 0.3, नारकंडा 6.5, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 5.5, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 9.5, पांवटा साहिब 17.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top