खबर आज तक

Himachal

मौसम साफ होते ही गेहूं की कटाई और थ्रैशिंग में जुटे किसान

featured

मौसम साफ

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही किसान गेहूं की फसल की कटाई और थ्रैशिंग में जुट गए हैं। पिछले दिनों बारिश से जिले में गेहूं की करीब 50 फीसदी कटाई और थ्रैशिंग का काम लटक गया था। बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की कटाई भी प्रभावित हो गई। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे।

वीरवार से जिले में मौसम साफ है। काट कर रखी गेहूं को सुखा कर थ्रैशिंग के काम जुट गए हैं। साथ बची हुई किसानों ने फिर से गेहूं की फसल की कटाई शुरू कर दी। इसके लिए वह कड़ी मशक्कत भी कर रहे हैं। वहीं, छुटपुट बादल देखकर भी फसल की चिंता सताने लगी है। वहीं, जल्द से जल्द फसल को उठाने के लिए मजदूरों का भी सहारा लिया जा रहा है। बता दें कि जिले में 65,000 किसान करीब 25,000 हेक्टेयर भूमि पर खेती करते हैं। पहले सूखे की मार ने गेहूं की फसल को खराब हुई। जब पकने का समय हुआ तो लगातार बारिश होती रही। फसल इस कदर खराब हो चुकी है कि किसानों को लागत निकलना भी मुश्किल लग रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top