खबर आज तक

Himachal

भारत तिब्बत मैत्री संघ धर्मशाला ने आपदा राहत कोष में नौ लाख रुपए का योगदान दिया 

भारत तिब्बत मैत्री संघ

भारत तिब्बत मैत्री संघ धर्मशाला ने “आपदा राहत कोष 2023” के लिए नौ लाख रुपए का चैक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  को सौंपा गया। सर्वविदित है कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था और जान माल का भारी नुक्सान हुआ था, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम जनमानस से अपील की थी कि बढ़ चढ़कर आपदा राहत कोष में योगदान दें, आदरणीय मुख्यमंत्री जी की इसी अपील के मद्देनजर भारत तिब्बत मैत्री संघ के सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए आपदा राहत कोष के लिए धन जुटाने की मुहिम चलाई और एकत्रित धनराशि का नौ लाख रुपए का चैक शिमला में मुख्यमंत्री को भेंट किया।

हिमाचल प्रदेश में बीती मानसून में विभिन्न स्थानों पर हुए भारी नुक्सान में बहुत से परिवारों ने अपने घरों को खोया, बहुतों ने अपने परिवारजनों को खोया, आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने इन सभी परिवारों को हर संभव मदद देने की बात कही है। मैं समझता हूं कि हमारी संस्था का यह छोटा सा प्रयास दुःख की इस घड़ी में उन प्रभावित परिवारों का सहारा बनेगा। भारत तिब्बत मैत्री संघ सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और हमेशा अग्रणी रहेगा।

भारत तिब्बत मैत्री संघ के सदस्यों जिसमें सलाहकार श्री राम स्वरूप शर्मा, सलाहकार श्री सुभाष नैहरिया, उपाध्यक्ष श्री कुनचोक मिगमार, सचिव श्री थिनले जांपा सदस्य श्री अशोक पठानिया, सदस्य श्रीमती तेंजिग डोल्मा और अध्यक्ष श्री अजीत नैहरिया ने शिमला विधानसभा पहुंच कर आपदा राहत कोष में योगदान देकर इस नेक कार्य को अंतिम स्वरूप दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top