खबर आज तक

Himachal

भागसू मैगजीन में भाषा-बोलियों का अनूठा संगम, हर छात्र को पढऩा चाहिए : सुधीर शर्मा

भागसू मैगजीन

विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला कालेज की वार्षिक पत्रिका का किया विमोचन

धर्मशाला। देश के सबसे पुराने कालेजों में शुमार धर्मशाला महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका भागसू हमारी शान है। इस मैगजीन में भाषा-बोलियों का अनूठा संगम है। इस मैगजीन को हर छात्र को पढऩा चाहिए।

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला विधानसभा हलके से विधायक सुधीर शर्मा ने कही। सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में एक गरिमामय व सादगीपूर्ण कार्यक्रम में इस मैगजीन का विमोचन किया। इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने कहा कि वह इस सालाना मैगजीन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्हें इसका कंटेंट अच्छा लगता है।

उन्होंने कहा कि इस बार इस मैगजीन में सात सेक्शन हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, संस्कृत, प्लानिंग, पहाड़ी व गदियाली के सात सेक्शन हैं। इससे हर तरह की रुचि रखने वाले छात्रों के लिए मैगजीन से फायदा मिलेगा। भागसू मैगजीन की संपादक मीनाक्षी दत्ता ने बताया कि साल 2022-23 के अंक में महत्वपूर्ण गतिविधियों को बेहतरीन तरीके से इसमें दर्शाने का प्रयास किया गया है।

इस मैगजीन के सातों सेक्शन में छात्रों के लिए अलग-अलग तरह की जानकारी है। पहाड़ी और गदयाली बोली का सेक्शन शुरू से ही छात्रों में रुचिकर विषय रहा है। वहीं अंग्रेजी, साइंस, संस्कृ त व प्लानिंग के सेक्शन भी जानकारी से भरपूर हैं।

इस अवसर पर प्रिंसीपल डा संजीवन कटोच, डा नरेश शर्मा, विक्रम वत्स, डा एसके सोनी आदि गणमान्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top