खबर आज तक

Himachal

बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला मार्ग पर नौ मजदूर फंसे, सात घंटे के रेस्क्यू के बाद मजदूरों को सुरक्षित दारचा पहुंचाया गया  

Featured

बर्फबारी के कारण 

लाहौल स्पीति के लाहौल घाटी में भारी हिमपात हो रहा है। बर्फबारी के चलते घाटी में यातायात भी बंद हो गया है। ताजा बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला मार्ग पर नौ मजदूर फंस गए। हालांकि सात घंटे के रेस्क्यू के बाद मजदूरों को सुरक्षित दारचा पहुंचाया गया है। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे एससीपी दारचा में सूचना मिली कि गर्ग एंड गर्ग कंपनी में काम करने वाले करीब नौ मजदूर भारी बर्फबारी के कारण दारचू-शिंकुला सड़क पर फंसे हुए हैं।

मजदूर दारचा से लगभग 10 किमी की दूरी पर पल्मो में काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही केलंग से एक बचाव दल रात के 10:30 बजे बचाव के लिए रवाना हो गया। सुबह लगभग 05:15 बजे सभी मजदूरों को सुरक्षित रूप से दारचा लाने में कामयाब रहा। सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top