खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में कांगड़ा के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर किया हमला 

Featured

कांग्रेस नेता 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस ने गुरुवार को जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला देसी कार्यालय के प्रांगण में सत्याग्रह किया गाड़ी अड्डा स्थित प्रांगण में सत्याग्रह करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता को निरस्त करने की निंदा की सत्याग्रह के दौरान काग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर जमकर हमला किया। सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग अध्यक्ष कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज है जिसे भाजपा द्वारा दबाया गया रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भाजपा द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आंदोलन चलाकर अपना विरोध दर्ज करा रही है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि अगर अभी भी लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में एक बार फिर से अंग्रेजों जैसा शासन देखने को मिलेगा।

विधायक व कांग्रेस नेता रहे अनुपस्थित 

जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले बड़े कांग्रेसी नेताओं एवम विधायकों का सत्याग्रह आंदोलन से अनुपस्थित रहने पर आड़े हाथों लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सत्याग्रह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का आंदोलन नहीं है बल्कि यह आंदोलन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आंदोलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब कभी भी पार्टी को इनकी जरूरत होती है तो यह कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।

राष्ट्रपति को भेजे पोस्ट कार्ड

भारत के संविधान में समाजवाद पंथ निरपेक्षता और लोकतंत्र को बुनियाद माना गया है। व्यक्ति की गरिमा बंधुत्व अधिकार न्याय आजादी को सुरक्षित करना राज्य की जिम्मेदारी है। आज निरंतर आर्थिक समाजिक विषमता बढ़ रही है। बेरोजगारी महंगाई और गरीबी की स्थिति चिंताजनक है। समाजिक सौहार्द के ताने बाने पर प्रहार हो रहा है। हर संवैधानिक संस्था सीबीआई, आरबीआई, इलेक्शन कमिशन, न्यायपालिका का क्षरण होता जा रहा है। विपक्ष की आवाज को बंद किया जा रहा है। राहुल की सदस्यता को समाप्त करना उसी का प्रतीक है। अतः आपसे लोकतंत्र के संरक्षण के गुहार लगाते हैं लोकतंत्र से ही देश की अखंडता और एकता को अक्षुण रखा जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top