खबर आज तक

Himachal

दरेड़ नाले में बाढ़ आने से फंसी गाड़ी, उदयपुर में पुलिस ने बीआरओ की मदद से सुरक्षित बाहर निकाले सवार

दरेड़ नाले में बाढ़

उदयपुर उपमंडल के दरेड़ नाले में अचानक बाढ़ आने से एक गाड़ी बीच में ही फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस जवान रजत, मनीष व अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। जवानों ने नाले में फंसी गाड़ी को बीआरओ की मदद से बाहर निकाला। उन्होंने वहां पर रुकी अन्य तीन गाडिय़ों को भी आरपार करवाया। टीम ने लगभग दस व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। तांदी-संसारी मार्ग में सफर लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। हालांकि बीआरओ इस मार्ग को डबललेन बनाने में जुटा है, लेकिन इन दिनों राहगीरों की दिक्कत बढ़ गई है।

सर्दियों के भी इस मार्ग पर लगातार हिम-स्खलन व भू-स्खलन की घटनाएं होने से राहगीर दिक्कत में रहे हैं। लाहुल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने पुलिस व बीआरओ के जवानों के कार्य की सराहना की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उदयपुर किलाड़- मार्ग पर रात के समय सफर न करें। दिन के समय भी सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। परिस्थितियों की जानकारी लेने के बाद ही सफर पर निकलें। उधर, बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि सडक़ के डबललेन बनते ही सफर सुहाना हो जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top