खबर आज तक

Himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने डे बोर्डिंग स्कूल हेतु चयनित भूमी का किया निरीक्षण

शिक्षा मंत्री रोहित

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को बलधर में प्रस्तावित मॉडर्न आईटीआई तथा रनहुँ नियांडा में डे बोर्डिंग स्कूल हेतु चयनित भूमी का निरीक्षण किया। उनके साथ नगरोटा बगवां के विधायक एवं प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी साथ रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगरोटा बगवां के बलधर में मॉडर्न आई टी आई का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा ।

पत्रकारों से रू-ब-रू शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्डिंग स्कूल आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नमूना होंग, जहां बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास की तमाम सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने कहा प्रथम चरण में चयनित 12 स्कूलों में से 6 जिला कांगड़ा में स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने जिला कांगड़ा को हर दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला बताते हुए इसे बहुत आगे तक ले जाने की सरकार की प्रतिवद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने नगरोटा के विकास के लिए स्वर्गीय जीएस बाली के प्रयासों को भी सराहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top