खबर आज तक

Himachal

जयराम भाजपा मंडली अपनी जनविरोधी नीतियों पर कर रही हल्ला : पुनीत मल्ली

जयराम भाजपा मंडली अपनी जनविरोधी नीतियों पर कर रही हल्ला

धर्मशाला:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने कहा है कि जयराम भाजपा मंडली अपनी जनविरोधी नीतियों पर हल्ला मचा कर ओछी राजनीति कर रही है। अपनी हार से बोखलाए जयराम ठाकुर झूठ का सहारा लेकर नाटकबाजी कर अपनी जग हंसाई कर रहे हैं।

पुनीत मल्ली ने पूर्व भाजपा सरकार पर जनता के उपर दमनकारी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का खजाना खाली हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सत्ता का गलत प्रयोग करते हुए जो गलत फैंसले लिए थे, जिन पर वे अब राजनीतिक रोटियां सेकनें का प्रयास कर रहें है, जो कभी पूरे नही होंगे। अब जनता भी जान चुकी है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी समय में वोट बैंक को हड़पने के लिए बिना बजट के संस्थानों को खोला था जिनमें बच्चों का भविष्य सुरक्षित नही था।

पुनीत मल्ली ने कहा कि भाजपा जानती है कि जनता ने उसे सत्ता से बाहर हर प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृृत्व में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार दी है। पूर्व भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो गलत नीतियां चलाई हुई थी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक-एक करके उन्हे जनता के सामने ला रहे हैं, जिससे भाजपा नेताओं को डर है कि आने वाले दिनों में शिकंजा उनके उपर भी कस सकता है।

मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन नगरी के रुप में विकसित करने की पेहल की है, जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच सालों तक जिला कांगड़ा की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया तथा विकास के नाम पर कांगड़ा के साथ पूरे प्रदेश को गुमराह किया। पुनीत मल्ली ने कहा कि केंद्र में बैठी तानाशाही मोदी सरकार के कारण आज महंगाई चरम पर है।

आम जनता त्रस्त है पीस रही है, लेकिन प्रदेश भाजपा के नेता इन मुददों पर बालेने की अपेक्षा जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। जनता द्वारा नाकारी गई भाजपा लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की सरकार अपने वायदों पर अटल है, भाजपा को इसकी चिंता करने की जरुरत नही। कांग्रेस ने जब-जब जनता सें जो वायदे किए हैं उन्हे समय रहते पूरा किया है। उन्होंने कहा जयराम ठाकुर को प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से सवाल करने की बजाए नरेंद्र मोदी से सबाल करने चाहिए कि महंगाई कब कम होगी, अच्छे दिन कब आएंगे, बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा, जनता की जेबों में 15 लाख कब आएंगे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top