खबर आज तक

Himachal

एशिया में पहली बार आयोजित होगी अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता, ठोडो मैदान में देशभर की 12 टीमें लेंगी भाग

Featured

एशिया में पहली बार 

एशिया में पहली बार अंडर-13 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है जो कि सोलन शहर के ठोडो मैदान में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होगी इसमें देश भर की 12 टीम में भाग लेने वाली है,खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में मेजर ध्यानचंद के बेटे ओलमप्याड अशोक ध्यानचंद बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोलन में ग्रास रूट हॉकी प्रमोशन एंड डेवलपमेंट फेडरेशन के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन दिनेश महाजन ने बताया कि एशिया में पहली बार इस तरह की हॉकी प्रतियोगिता अंडर-13 आयोजित होने जा रही है। यह प्रतियोगिता एशिया की पहली प्रतियोगिता होगी जो कि सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 7 से 9 अप्रैल तक होगी। हॉकी की ओर युवाओं का रुझान लाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दिनेश महाजन ने कहा कि हॉकी के स्तर में बढ़ोतरी और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

दिनेश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी की एक बेहतरीन टीम के निर्माण करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लिम्का बुक में भी एंटर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता इंटर जोनल कप के तहत होगी,जिसमें नार्थ,साउथ,सेंट्रल जोन, ईस्ट,वेस्ट नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाड़ी भाग लेंगे,और इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेने वाली है,जिज़मे 6 टीमें लड़को और लड़कियों की होगी। यह प्रतियोगिता अंदर 13 बॉयज एंड गर्ल्स के लिए होने वाली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top