खबर आज तक

Himachal

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली 

Featured

देश में कोरोना 

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। ये आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार तीसरे दिन 24 घंटे के अंदर तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को कुल एक लाख 64 हजार 740 लोगों की जांच हुई। इनमें 3,038 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार से अधिक हो गई। मतलब अब देश में 21,179 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं।

इन दस राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज

राज्य.         कुल केस       सक्रिय मामले

केरल          68,39,529        6,229

महाराष्ट्र       81,45,590        3,532

गुजरात       12,83,106        2,214

दिल्ली          20,11,034       1,406

हिमाचल प्रदेश  3,15,025       1,379

कर्नाटक       40,78,095         1,372

तमिलनाडु    35,97,304        993

हरियाणा      10,58,159           785

गोवा           2,60,234            713

उत्तर प्रदेश.  21,29,217         543

24 घंटे में सात लोगों ने गंवाई जान 

पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के चलते नौ लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें पंजाब, दिल्ली और केरल में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में एक-एक संक्रमित की जान चली गई। इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 30 हजार 901 हो गई है।

हफ्ते भर में 19 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ गए 

तारीख.          नए मरीज

03 अप्रैल.     3,038

02 अप्रैल.    3,641

01 अप्रैल.    3,824

31 मार्च         2,994

30 मार्च.       3,095

29 मार्च        3,016

कोरोना से जुड़े अन्य आंकड़े

देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 29 हजार 284 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अब तक संक्रमित हुए लोगों में 0.05 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसे सक्रिय मरीज कहते हैं। 98.76 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 1.19 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई। अब तक 220.66 करोड़ कोविड डोज लगाए जा चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top