खबर आज तक

Himachal

ऊना में देर रात अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में आए बाइक सवार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

वैष्णो देवी यात्रा

ऊना में देर रात 

हरोली उपमंडल के टाहलीवाल में पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात अंधड़ से गिरे पेड़ की चपेट में बाइक सवार आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए हैं। इसमें एक गंभीर घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हरोली पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:45 बजे अजौली से तीन युवक टाहलीवाल घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान टाहलीवाल में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास अंधड़ के चलते अचानक एक पॉपलर का पेड़ बाइक पर जा गिरा।

आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा लेकिन यहां डॉक्टरों ने सुनंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गंभीर घायल रिशु और अंशुल कपिला को प्राथमिक उपचार दिया। अंशुल घटना के समय बेहोश हो गया था और उसे अस्पताल में उपचार के दौरान होश आया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रिशु को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अंशुल का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सुनंदन पुत्र जयप्रकाश निवासी अजौली के रूप में हुई। घायलों में रिशु पुत्र जगदीश शर्मा और अंशुल कपिला पुत्र बाल किशन कपिला निवासी अजौली शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top