खबर आज तक

Entertainment

अभिनेत्री कंगना रणौत ने सोशल मीडिया मीट में बिलासपुरी धाम का लिया आनंद

अभिनेत्री कंगना रणौत ने बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया मीट में भाग लिया। सोशल मीडिया मीट में उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार भी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के इन्फ्लुएंसर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से युवा हिमाचल की संस्कृति और सुंदरता को विश्व भर में लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

यह बात अभिनेत्री कंगना रणौत ने बिलासपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया मीट में कही। कार्यक्रम में प्रदेश भर से सैकड़ों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भाग लिया। इस सोशल मीडिया मीट में उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार भी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र शिमला की ओर से किया गया।

कंगना ने कहा कि सभी इन्फ्लुएंसर जानते हैं कि वे किस हद तक लोगों को अपने विचारों से प्रभावित कर सकते हैं।
इसलिए इसका इस्तेमाल बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि आरएसएस ने देश को संगठित करने का कार्य किया है। स्थापना से लेकर आज तक इस संगठन ने सनातन की चेतना लोगों के अंदर जगाई। कहा कि इस संगठन की ओर से तैयार किए लोगों ने जब देश को संभाला तो जो काम 70 साल में नहीं हुए वह मात्र आठ से दस साल में हो गए।

कंगना ने इन्फ्लुएंसर को कई उदाहरण देकर विचारधारा का महत्व समझाया। इसके बाद सुनील आंबेकर और डॉ. किस्मत कुमार ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। इसके बाद कंगना रणौत ने बिलासपुरी धाम का भी आनंद लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top