खबर आज तक

Latest News

President Election Result 2022 Live: द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति

President Election Result 2022 Live Updates: द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो जीत के लिए जरूरी आंकड़े से अधिक है. वहीं, यशवंत सिन्हा को अब तक कुल 2,61,062 वोट मिले हैं.

द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे हैं. द्रौपदी मुर्मू के घर के बाहर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया.
यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी

विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है. श्री सिन्हा ने कहा, ‘मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय की उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.’
तीसरे राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गयीं

तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओड़िशा एवं पंजाब के वोटों की गिनती की गयी. इन राज्यों में कुल 1,333 वोट पड़े. इनका कुल मूल्य 1,65,664 रहा. द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 521 वोट पड़े. रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने यह जानकारी दी. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो जीत के लिए जरूरी आंकड़े से अधिक है. वहीं, यशवंत सिन्हा को अब तक कुल 2,61,062 वोट मिले हैं.

17 सांसदों ने की क्रॉस वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में कम से कम 17 सांसदों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार की जगह मुर्मू के पक्ष में वोट किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

द्रौपदी मुर्मू को 50 फीसदी से अधिक वोट मिले
तीसरे राउंड की गिनती में ही द्रौपदी मुर्मू को 50 फीसदी से अधिक वोट मिले. इसके साथ ही उनका देश की 15वीं राष्ट्रपति बनना तय हो गया.

ओड़िशा के रायरंगपुर में मनाया जा रहा है जश्न
ओड़िशा के रायरंगपुर में द्रौपदी मुर्मू के गांव में उनकी जीत का जश्न मनाया जा रहा है. द्रौपदी मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा पर दो राउंड की मतगणनाके बाद ही निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top