खबर आज तक

Latest News

कांगड़ा में एक और ताजपोशी, केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नियुक्त

कांगड़ा में एक और ताजपोशी, केवल सिंह पठानिया मुख्य सचेतक नियुक्त

विधानसभा में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। विधानसभा सचेतक के तौर पर केवल सिंह पठानिया को वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं अधिनियम 2018 के तहत प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में अधिसूचना विधानसभा की तरफ से जारी की गई है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। केवल सिंह पठानिया कांगड़ा से हैं। सरकार के इस कदम को कांगड़ा में नई नियुक्ति के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब यहां दो मंत्री, पर्यटन निगम के अध्यक्ष, दो सीपीएस और एक मुख्य सचेतक की नियुक्ति हो गई है। कांगड़ा संसदीय सीट की बात करें तो चंबा से विधानसभा अध्यक्ष भी इसी सीट से आते हैं।

मुख्य सचेतक की नियुक्ति के साथ ही सरकार ने कांगड़ा के साथ भेदभाव की बातों पर नकेल कसने का भी काम किया है। केवल सिंह पठानिया पहली बार विधायक बने हैं। धर्मशाला के विधायक की बगावत का उन्हें बड़ा फायदा सुक्खू सरकार ने दिया है। धर्मशाला के इर्द-गिर्द अहम ओहदों का बंटवारा हो गया है। इनमें नगरोटा बगवां में आरएस बाली पर्यटन निगम के अध्यक्ष हैं, तो पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए हैं और अब शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया को मुख्य सचेतक का पद दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top