खबर आज तक

anurag thakur

कांग्रेस ने तो चुनावों के दौरान भी महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे, वे तो रद्दी बन गए, अब फिर से…

कांग्रेस ने तो चुनावों के दौरान भी महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे, वे तो रद्दी बन गए, अब फिर से…

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को गगल एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार पर खूब हमला बोला और महिलाओं को 1500 रुपए देने पर चुटकी ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी कांग्रेस ने महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे, जिन्हें रद्दी में फेंक दिया गया था। अब फिर से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, अब उनका पता नहीं क्या होगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं है। आप जितना भी सत्ता का दुरुपयोग कर लें, लेकिन जनता मन बनाकर बैठी है कि आएंगे तो मोदी ही।

अनुराग ने दावा किया कि अबकी बार भी चारों की चारों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोल में डाली जाएंगी। जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि विपक्ष का आरोप है कि ईडी का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनके सांसदों के घर पर करोड़ों मिलें, तो ईडी क्या कर सकती है, कार्रवाई। जहां करोड़ों के घोटाले होंगे, वहां ईडी का क्या करेगी कार्रवाई। यह एजेंसियां बनी ही इसलिए हैं कि भ्रष्टाचार को रोका जाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top