खबर आज तक

Latest News

HIMACHAL : आर्थिक संकट से बाहर आएगा हिमाचल, मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की हर गारंटी पूरी होगी

कार्यकर्ताओं की समस्याएं का हल
featured

आर्थिक संकट से बाहर आएगा हिमाचल

वीरवार को पार्टी मुख्यालय राजभवन पहुंचे वहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी पूरी होगी, गारंटी 5 साल में नहीं बल्कि 4 सालों में पूरी होगी। 5 सालों में आर्थिक संकट से बाहर आएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हर महीने के कैबिनेट मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में बैठेगा और कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याएं सुनेगा। हिमाचल पूर्व सरकार के समय नए संस्थान खोले उससे पुरानी व्यवस्था खराब हुई है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के तहत इसकी कोई भी जानकारी जुटा सकते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में वित्तीय स्थिति कैसे खराब हुई इसके लिए कौन जिम्मेवार है। कांग्रेस पार्टी इसके लिए श्वेत पत्र जारी करेगी।

5 सालों में आर्थिक संकट से बाहर आएगा हिमाचल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी पूरी होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि गारंटी 5 साल में नहीं बल्कि 4 सालों में पूरी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली पर पहुंचाया है। 5 सालों में हिमाचल आर्थिक संकट से बाहर आएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा कि हिमाचल को वो इन पांच सालों में आर्थिक संकट से बाहर निकालेंगे।

हर महीने एक मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में सुनेगा समस्या

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हर महीने के कैबिनेट मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में बैठेगा और कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याएं सुनेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत आज से उनके द्वारा शुरू कर दी गई है इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष या प्रतिभा सिंह से बात की थी प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री इस की शुरुआत करें। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा कि अब हर महीने एक मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में लोगों कि समस्या सुनेंगे और समाधान निकालेंगे।

सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर बोले मुख्यमंत्री

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के मामलों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा विधायक दल की बैठक है उसमें महंगाई के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को भेजें। घरेलू गैस सिलेंडर महंगे होने कि बजह भाजपा है। महंगाई कि बजह भाजपा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा कि वो हर उस समस्या का समाधान करने कि अपनी तरफ से कोशिश करेंगे जो उनसे हो पाएगा। सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर मख्यमंत्री सुखविंदर सुखु ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक है उसमें महंगाई के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को भेजें।

महंगाई पर प्रतिभा सिंह ने सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है, तबसे महंगाई लगातार बढ़ रही है, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा भाजपा कि सरकार सिर्फ महंगाई बड़ाई जा रही है। आज हर छोटी से छोटी चीज़ के दाम बढ़ गए हैं, जनता महंगाई से काफी परेशान हो चुकी है। चुनावों से पहले पीएम मोदी ने महंगाई दूर करने का वादा किया था, आज 8 साल से ज्यादा का समय हो गया है, कोई वादा पूरा नहीं किया। चुनावों से पहले कहा था कि हर चीज़ का दाम कम कर दिया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तो हर चीज़ के दाम बस बढ़ ही रहे है। हर कहीं जीएसटी , लोग महंगाई से काफी परेशान हो चुके हैं। सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गयी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाजपा कि सरकार को घेरे में लेते हुए कहा जब से भाजपा सरकार आयी है महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही, लगातार बढ़ती ही जा रही है। आठ साल से ज्यादा हो गए लेकिन पी एम् मोदी ने महंगाई घटाई नहीं। आखिर कब कम होगी ये महंगाई।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top