खबर आज तक

Latest News

अमृतपाल के साथियों पर लगाया गया NSA

Featured

अमृतपाल के साथियों 

अमृतपाल के साथियों पर NSA लगा दिया है। पंजाब पुलिस आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा पुलिस के पास आईएसआई से संबंध होने और फॉरेन फंडिंग के पर्याप्त सबूत हैं, इसी वजह से NSA लगा है।

अमृतपाल सिंह और उसके वारिस पंजाब के संगठन पर पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि भगौड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।अब तक अमृतपाल सिंह के कुल 112 करीबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर कोई भ्रामक खब अफवाहें और नफरती भाषण देता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब पुलिस भगोड़े अमृतपाल की तलाश में जुटी है। इसी बीच उसके ड्राइवर और चाचा ने जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पंजाब पुलिस ने अब तक अमृतपाल सिंह के कुल 112 करीबियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है, जिससे अमृतपाल फरार हुआ था। पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हर जिले में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पंजाब सरकार केंद्र से और पैरामिलिट्री फोर्स की मांग कर सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top