खबर आज तक

India

हे भगवान..! पत्नी की चली गई जान, बचाने की बजाए पति मोबाइल पर बनाता रहा फांसी लगाने का लाइव वीडियो

हर विहार में पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के बाद पत्नी फांसी लगाने का प्रयास करती रही और पति बचाने की बजाए सुसाइड का लाइव वीडियो बनाता रहा। पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी उसने ही ससुर को दी। पुलिस ने भी मोबाइल पर वीडियो क्लिप देखने के बाद पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

किदवई नगर के ब्लाक निवासी रंग कारोबारी राज किशोर गुप्ता ने बताया कि 32 वर्षीय बेटी शोभिता गुप्ता की पांच साल पहले गुलमोहर विहार में रहने वाले संजीव गुप्ता से शादी की थी। संजीव की फूलबाग सागर मार्केट में मोबाइल की दुकान है। गुलमोहर विहार के मकान में संजीव के अलावा बड़े भाई शिवम, भाभी दीपिका भी रहती हैं। संजीव के माता-पिता फतेहपुर बिंदकी में रहते हैं। शादी के बाद शुरुआत में सब ठीक रहा लेकिन बीते कुछ महीनों से संजीव और शोभिता में आये दिन झगड़ा हो रहा था।

बेड पर पड़ी थी शोभिता और पति कर रहा था हार्ट पंपिंग

राज किशोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे संजीव ने उसे फोन कॉल करके बताया कि शोभिता ने आत्महत्या कर ली। वह परिवार के साथ उसके घर पहुंचे तो बेटी शोभिता बेड पर पड़ी थी और संजीव उसे हार्ट पंपिंग कर रहा था। संजीव ने मोबाइल पर वीडियो क्लिप दिखाकर शोभिता के फांसी लगाने की जानकारी तो उसे डांटा और फौरन बेटी को गोविंद नगर स्थित अस्पताल ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

राज किशोर ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी तो कुछ देर में पुलिस घर आ गई। राज किशोर ने दामाद संजीव पर बेटी के फांसी लगाने के प्रयास पर बचाने की बजाय वीडियो बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने माेबाइल पर वीडियो क्लिप देखने के बाद संजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

बहुत खराब सोच है तुम्हारी…

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शोभिता गले में दुपट्टे का फंदा डालकर बेड पर रखी कुर्सी पर चढ़कर पंखें से फांसी पर लटकने का प्रयास कर रही है। वीडियो में ऑडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कहा जहा रहा है- यह सोच है तुम्हारी, बहुत खराब सोच है.. बहुत खराब सोच है तुम्हारी.. सच बता रहे हैं। दूसरी ओर से आवाज आ रही मेरी सोच कुछ भी..। इसके बाद शोभिता फांसी का फंदा निकालकर कुर्सी से उतरकर बेड पर खड़ी हो जाती है और वीडियो बंद हो जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top