खबर आज तक

ipl

IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत

आईपीएल का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसे दिल्ली ने छह विकेट से जीत लिया। लखनऊ ने बडोनी के अद्र्धशतक की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। संकट में फंसे सुपर जायंट्स के लिए आयुष बडोनी ने 55 रन की पारी खेली।

फिर दिल्ली ने 168 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में 170/4 पर पूरा कर लिया। यह इस टूर्नामेंट में दिल्ली की दूसरी जीत है। इससे पहले दिल्ली के लिए कुलदीप ने तीन और खलील ने दो विकेट चटकाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाए। डिकॉक 19 और देवदत्त तीन रन बनाकर आउट हुए। 8वें ओवर में कुलदीप ने लखनऊ को लगातार गेंदों पर झटके दिए। स्टोइनिस आठ और निकोलस पूरन बिना खाता खोले बोल्ड हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top