खबर आज तक

Himachal

Manimahesh Yatra: मणिमहेश यात्रा में कई चमत्‍कार और रहस्‍य, भैरोघाटी के पहाड़ में चलता है शिव का घराट

Manimahesh Yatra 2022 : मणिमहेश यात्रा के दौरान पड़ने वाले विभिन्न पड़ावों के तहत अलग-अलग चमत्कार और रहस्यों को जानने का भी मौका मिलता है। भैरो घाटी से यात्रा के दौरान रास्ते में शिवघराट नामक जगह आती है। यहां पहाड़ से घराट के चलने की आवाज सुनाई देती है।

भगवान पर लोगों का अटूट विश्वास रहता है। उनके इस विश्वास का प्रमाण समय-समय पर कई धार्मिक स्थानों में होने वाले चमत्कार से मिलता रहता है। एक ऐसा ही चमत्कार मणिमहेश पर्वत पर भी देखने को मिलता है। कहा जाता है कि यहां भगवान शिव आज भी वास करते हैं और वो भक्तों को साक्षात दर्शन भी देते हैं। यहां उतर भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के दौरान पड़ने वाले विभिन्न पड़ावों के तहत अलग-अलग चमत्कार और रहस्यों को जानने का भी मौका मिलता है।

भैरो घाटी से यात्रा के दौरान रास्ते में शिवघराट नामक जगह आती है। यहां पर स्थित एक पहाड़ से कान लगाने पर आटा पिसने वाली चक्‍की (घराट) के चलने की आवाज सुनाई देती है। यात्रा पर आने वाले भोले के भक्त शिव के इस रहस्य को सुनने से किसी भी हद में पीछे नहीं रहते हैं। शिवघराट समुद्र तल से करीब दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top