खबर आज तक

Himachal

Mandi news: डैहर-कांगू सड़क धंसी ; HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक सहित 14 लोग घायल

Mandi news

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में डैहर-कांगू सड़क मार्ग पर राज्य परिवहन निगम की एक बस शनिवार सुबह सड़क धंसने से नीचे पहाड़ी पर जाकर अटक गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हादसे के समय बस में 12 यात्री सवार थे। पुलिस ने  बताया कि मंडी क्षेत्र में कल देर शाम से लगातार बारिश हो रही है ऐसे में सड़क के नीचे की सतह दलदली हो गई है।

जैसे ही बस इसके ऊपर से गुजरी तो सड़क धंस गई तथा लगभग 50 फुट नीचे जाकर ढलान पर अटक गई। नीचे गहरी खड्ड थी और पानी भी था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में 12 यात्री मौजूद थे। इस घटना में चालक-परिचालक सहित सभी यात्रियों को चोंटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रैफर किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि बस सुबह लगभग पांच बजे सुंदरनगर से रवाना हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक के अनुसार निगम की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। जिले में कल से लगातार बारिश होने से अनेक सड़कें बंद होने की सूचना है।

चक्कीमोड़ के निकट भूस्खलन होने से सुबह कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिसे करीब दो घंटे के बाद बहाल कर दिया गया। भूस्खलन होने से राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा और यात्रियों को खासी परेशानी हुई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top