खबर आज तक

Himachal

चंबा हादसा: कांगड़ा जिला के लक्ष्य को नम आंखों से किया विदा

चंबा हादसा

चंबा में हुए हादसे में मौत का शिकार हुए कांगड़ा जिला के 26 वर्षीय लक्ष्य को शनिवार को सैकड़ों नम आंखों ने गंग भैरो श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी। इससे पहले उन्हें पुलिस ने सलामी दी तो वहीं प्रशासन की तरफ से डीसी कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल इस मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन दिखा तथा हर आंख नम नजर आई। मृतक युवक के पिता पवन कुमार ने बताया उनके बेटे ने देश और अपने देश के लिए जान दी है तथा उन्होंने अपना अनमोल हीरा खो दिया है।

यहां बताते चलें कि मृतक लक्ष्य के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई सिद्धांत है। इस दौरान पुलिस के भी काफी संख्या में जवान अपने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हुए थे तो वहीं क्षेत्र के काफी लोग भी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top