खबर आज तक

Himachal

Himachal Election 2022: मिलिए हिमाचल विधानसभा चुनाव के छह सबसे अमीर प्रत्‍याशियों से, एक BJP तो 5 कांग्रेस से

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में धनवान इन दिनों जनता के द्वार हैं। विधानसभा चुनाव में तीन अरबपति प्रत्याशी उतरे हैं। चौपाल से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक बलवीर वर्मा 1.25 अरब की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। प्रमुख दलों के शीर्ष छह प्रत्याशियों में पांच अन्य कांग्रेस से हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व मंत्री स्व. जीएस बाली के पुत्र एवं नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह बाली 1.04 अरब और तीसरे स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के पुत्र व शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 1.02 अरब के मालिक हैं। विधायक बनने की दौड़ में शामिल प्रत्याशियों को महंगी गाड़ियों का शौक है।

पहला स्थान, बलवीर वर्मा, चौपाल, भाजपा, 1.25 अरब
दूसरा स्थान, रघुवीर बाली, नगरोटा बगवां, कांग्रेस, 1.04 अरब
तीसरा स्थान, विक्रमादित्य सिंह, शिमला ग्रामीण, कांग्रेस, 1.02 अरब
चौथा स्थान, डा. राजेश शर्मा, देहरा, कांग्रेस, 61.52 करोड़
पांचवां स्थान, रजनीश किमटा, चौपाल, कांग्रेस, 31.25 करोड़
छठा स्थान, आशीष बुटेल, पालमपुर, कांग्रेस, 30.26 करोड़
बलवीर वर्मा के पास हैं महंगी गाड़ियां

बलवीर वर्मा कई महंगी गाडियों के मालिक हैं। उनके पास मर्सिडीज कार, बीएमडब्ल्यू कार और फोर्ड की रेंज रोवर है।

रघुवीर सिंह बाली हैं पांच गाड़ियों के मालिक

पूर्व मंत्री जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली के पास पांच कारें व एक मोटरसाइकिल है। इनने पास मर्सिडीज, वोक्सवैगन व टाटा की गाडियां हैं।

विक्रमादित्य सिंह के पास भी तीन गाड़ियां

पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के पास 28 लाख रुपये की फार्च्यूनर कार, 28 लाख रुपये की फोर्ड एंडेवर और मारुति की इग्निस कार है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top