खबर आज तक

Himachal

Himachal Election 2022: चुनावी बेला में चार्जशीट को हथियार बनाएगी कांग्रेस, CM सहित 10 मंत्रियों पर गंभीर आरोप

Himachal Congress Chargesheet, विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश कांग्रेस भाजपा सरकार के विरुद्ध चार्जशीट जारी करेगी। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय सहित मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने चार्जशीट को करीब दो माह पहले तैयार कर लिया था, लेकिन आज शनिवार को जारी किया जा रहा है। इसे राज्यपाल का सौंपने की जगह पत्रकार सम्मेलन में सार्वजनिक किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि जयराम सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विभिन्न विभागों में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित 10 मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया जा रहा है कि चार्जशीट में इन आरोपों से जुड़े सुबूत भी हैं। जलशक्ति विभाग, उद्योग, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, स्मार्ट सिटी के काम में भ्रष्टाचार का आरोप है। कई विधायकों पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

जलशक्ति विभाग में भ्रष्टाचार के अधिक आरोप

कांग्रेस ने चार्जशीट में जलशक्ति विभाग पर करोड़ों रुपये के ठेके दो-तीन कंपनियों को देने का आरोप लगाया है। दावा किया है कि टेंडर में मनमाने रेट कंपनियों को देकर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। नौकरियों में भाई-भतीजावाद जैसे आरोप लगाए हैं। अन्य विभागों में भी चहेतों और नेताओं के करीबियों को नौकरी देने व राजनीतिक लाभ उठाकर ठेके दिलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। एक लाख के बदले पांच लाख रुपये के टेंडर लगाने का भी आरोप है।

इन नेताओं ने बनाई चार्जशीट

प्रदेश कांग्रेस ने राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में चार्जशीट कमेटी बनाई है। इसमें इंद्रदत्त लखनपाल, बुद्धि सिंह ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी सदस्य व आशीष बुटेल सदस्य सचिव बनाए गए। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि चार्जशीट को शनिवार को सार्वजनिक करने के बाद पार्टी इसे लोगों के बीच ले जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top