खबर आज तक

Himachal

Agriculture: जमानाबाद के खेतों में पहुंचे कंदराल किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के गुर

Agriculture: जमानाबाद के खेतों में पहुंचे कंदराल किसानों ने सीखे प्राकृतिक खेती के गुर

आतमा निदेशक ने 33 किसानों को प्राकृतिक खेती पर बांटा ज्ञान, कीड़ों से ऐसे बचाएं फसलें

पचरुखी कंदराल के 33 किसानों ने विकास खंड कांगड़ा के तहत गांव जमानाबाद की अग्रणी महिला किसान रिशु कुमारी के खेतों के दौरा किया। आतमा परियोजना कांगड़ा के निदेशक शशि प्लत्री के नेतृत्व में विकास खंड पंचरुखी से एसिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर डाक्टर दिव्या शर्मा, डाक्टर प्रतिभा और कांगड़ा विकास खंड से एसिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर डाक्टर पल्लवी, शानू और रोहित ने भी किसानों को जमानाबाद की अग्रणी महिला किसान रिशु कुमारी के खेतों में ले जाकर प्राकृतिक खेती के बारे में गांव जानकारी दी। इस अवसर पर आतमा के निदेशक ने किसानों को खेती करने के तरीकों और फसलों की कीड़ो व बीमारियों से सुरक्षा प्रबंधन के बारे में बताया। अग्रणी महिला किसान रिशु कुमारी ने वहा पर किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी और किसानों को इस प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया ।

विकास खंड पंचरुखी से आए किसानों ने इस प्राकृतिक खेती की तकनीक के बारे में बड़े उत्सुकता से सुना और इस प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प किया। साथ ही किसानों ने आतमा परियोजना के अधिकारियों और अग्रणी महिला किसान रिशु कुमारी जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर स्थानीय किसानों ने भी भाग लिया और प्राकृतिक खेती की जानकारी हासिल की।।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top