खबर आज तक

Himachal

कांग्रेस सरकार का बजट प्रदेश के विकास व तरक्की पर केंद्रीत : पुनीत मल्ली

Featured

कांग्रेस सरकार का बजट 

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने इसे प्रदेश व जनहित में और प्रदेश के लिए सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा बजट पेश किया है जिसमें हर वर्ग की ध्यान रखते हुए इसे प्रदेश की तरक्की व विकास पर केंद्रीत किया है। पुनीत मल्ली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थानों के भवनों के निर्माण, कर्मचारी, आम वर्ग, जन कल्याणकारी योजनाओं, गांवों के विकास, सड़क, युवाओं व आनाज आदि को लेकर फोक्स किया गया है जिसका आने वाले समय में लाभ दिखता नजर आएगा।

उन्होंने कहा इस बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का बजट जनता के लिए नए अवसरों को सामने लाना, विकास के साथ रोजगार को सृजन करना व प्रदेश का आर्थिकी को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरकार के बजट में आनाथ बच्चों, एकल नारी, रोजगार के साधन, किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं के लिए प्रावधान किया है। साथ ही आय के साधन बढाने पर भी बल दिया गया है। मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट में जिला कांगड़ा को भी विशेष सौगातें मिली हैं, जिसमें कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लगात से चिड़ियाघर का निर्माण, सभी जिला में हेलीपोर्ट का निर्माण, शिमला से कांगड़ा तक मटौर सड़क को पूरी तरह से फोर लेन की मंजूरी, कांगड़ा जिले को टूरिज्म कैपिटल बनाने का ऐलान, केंद्र से कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपए देने करा आग्रह, कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए अगले वित्त वर्ष तक भू अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य तय करने की बात, जिला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल बनाने तथा उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच सालों में एक बार भी ऐसा बजट पेश नही कर पाई जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार सर्वहितकारी बजट पेश किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top