खबर आज तक

Himachal

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार

हिमाचल प्रदेश में छह 

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि 6 व 9 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बारिश हो सकती है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।

धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम खुलने से किसानों व बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। प्रदेश में लगातार बारिश-बर्फबारी से गिर रहे तापमान का विपरीत असर नकदी फसलों के अलावा गेहूं और आलू पर पड़ने लगा था। अब सेब की फ्लावरिंग के भी रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 5.9, भुंतर 5.0, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.7, नाहन 13.9, केलांग माइनस 3.1, पालमपुर 8.5, सोलन 7.2, मनाली 1.4, कांगड़ा 9.8, मंडी 7.1, बिलासपुर 11.0, हमीरपुर 7.6, चंबा 8.0, डलहौजी 7.7, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 2.0, नारकंडा 0.7, रिकांगपिओ 2.1, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.3, बरठी 9.8 , पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top