खबर आज तक

Himachal

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में ओजस्विनी रहीं टॉपर, जानिए 12वीं का रिज़ल्ट 

Featured

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है। 105369 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 83418 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। 13335 विद्यार्थियों कां कंपार्टमेंट आई है। 8139 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था। सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं।

कोमरस मे सिरमौर की वृंदा ठाकुर ने 98.4℅ अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, सिरमौर की अनिशा ने 98 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, ऊना की अंकित ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया, आर्ट्स में ऊना की तर्निजा शर्मा, मंडी की दिव्या ज्योति, शिमला की नूपुर, सिरमौर के जिनेश ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, शिमला की निहारिका ठाकुर ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, हमीरपुर की सानिया , शिमला की कशिश, हमीरपुर की भूमिका ठाकुर व शिमला की तमन्ना ने तीसरा स्थान लिया।

साइंस मे ऊना की ओजस्विनि ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया , ऊना की कनुप्रिया ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, कांगड़ा के अर्णव व ऊना के अर्षदीप चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया ।

2022 में 93.90 प्रतिशत रहा था परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीते वर्ष बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा 18 जून को जारी किया था। 2022 में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा था।

अप्रैल में शुरू हुआ मूल्यांकन

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अप्रैल माह के पहले सप्ताह में शुरू हुआ था। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने अपने कुछ कर्मचारियों की छुट्टियां तक रद्द की थीं।

1 लाख विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा

प्रदेश भर में 1,03,932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।

मार्च 2023 में हुई थी परीक्षा

शुक्रवार देर शाम तक 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया था। इसे आज सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं पिछले साल सितंबर-अक्तूबर और दूसरे टर्म की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में किया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top