खबर आज तक

Himachal

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से बहुतकनीकी संस्थानों में दो नए कोर्स करेगा शुरू

featured

हिमाचल प्रदेश तकनीकी

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 से बहुतकनीकी संस्थानों में दो नए कोर्स शुरू करेगा। यह नए कोर्स चंबा और रोहडू बहुतकनीकी संस्थानों में शुरू किए जाएंगे। चंबा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोहडू में मेकट्रॉनिक्स की पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन कोर्सों में प्रवेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से करवाई जाने वाली पॉलिटेक्निकल प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट (लीट) की वाली परीक्षाओं के जरिये होगा। अभ्यर्थी इन कोर्सों को भी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चुन सकेंगे। कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मानव और अन्य जंतुओं की ओर से प्रदर्शित प्राकृतिक बुद्धि के विपरीत मशीनों की ओर से प्रदर्शित बुद्धि है।

कंप्यूटर विज्ञान में कृत्रिम बुद्धि के शोध को होशियार एजेंट का अध्ययन माना जाता है। कृत्रिम बुद्धि, कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है। वहीं दूसरी ओर मेकट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग की उप-शाखा है, जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल दोनों का मिला रूप है। इसमें रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और कई अन्य तत्वों को भी शामिल किया गया है। मेकट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का उपयोग जटिल, विद्युत और सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स को इकट्ठा करने के लिए किया जाता है। इसी सत्र से छात्र ले सकेंगे एडमिशन प्रदेश के बहुतनीकी संस्थानों में इस बार दो नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इनमें चंबा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट और रोहडू में मेक्ट्रॉनिक्स कोर्स शामिल है। यह नए कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू कर दी जाएगी। छात्र इसी सेशन से एडमिशन ले सकेंगे। – आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top