खबर आज तक

Himachal

हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, कल से मौसम साफ़

featured

हिमाचल के कुछ क्षेत्रों

हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में वीरवार को बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार रात को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 24.0, नाहन में 20.9, बिलासपुर-ऊना में 19.0, कांगड़ा में 18.7, शिमला में 17.4, हमीरपुर में 17.0, धर्मशाला-सोलन में 14.2 और मनाली में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

https://khabraajtak.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0108.jpg
To Top